PTV BHARAT 27 MAR 2025 नई दिल्ली। साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Bengal Election) होना है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से भाजपा के हौसले बुलंद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार बंगला की जनता को संबोधित करते हुए ये चिंता जाहिर की है कि ममता सरकार में बंगाल वासियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता। इसी बीच बुधवार को लोकसभा में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगले साल बंगाल में कमल खिलेगा और वहां की जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिलेगा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में बुधवार को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।
बंगाल में चुनाव के बाद वहां भी कमल खिलेगा: अमित शाह
