संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं- कैलाश विजयवर्गीय

PTV BHARAT 22 APRIL रायपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कहा कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है. अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती. संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया भारत रत्न भीमराम अंबेडकर के सम्मान में आयोजित राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *