अमरनाथ यात्रा से पहले पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला

PTV BHARAT 22 APRIL श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। मौके पर सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार,  मौके पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। वहीं, जानकारी है कि घायल पर्यटकों को इलाज के लिए भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर एक महिला ने बताया कि मेरे पति के सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य भी इस हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई है। लेकिन महिला ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *