PTV BHARAT 24 MAY 2025 रायपुर/दिल्ली। नीति आयोग की आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। इसमें कई राज्यों के सीएम, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष्ज्ञ, सदस्य और सीईओ शामिल हैं। सीएम साय बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार उन्होंने विकसित भारत के संकल्प के लिए तीन उप समूह बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी आंध्रप्रदेश की सार्वजनिक रूप से तारीफ की और कहा कि सभी राज्यों को रिफॉर्म्स से सीख लेनी चाहिए। हमें विकास की गति को और तेज़ करना होगा। यदि केंद्र और सभी राज्य मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह एक साथ कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
