PTV BHARAT 26 MAY 2025 रायपुर। रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसर में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। न्यूज़ चैनल के रिपोटर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज़ बनाने से रोकने के चक्कर में बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। इसकी खबर मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी की अस्पताल पहुंचे बाउंसर में सभी पत्रकारों के साथ पुलिस के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मेकाहारा में पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले बाउंसर समेत 3 गिरफ्तार
