PTV BHARAT 19 JUNE 2025 रायपुर। पुलिस विभाग की जनसंवाद आधारित अभिनव पहल “पुलिस मितान” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18 जून 2025 को थाना अभनपुर परिसर में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को पुलिस के सहयोगी के रूप में सशक्त करना, सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाना एवं समाज में अपराध नियंत्रण में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर कर्ण कुमार उके, थाना प्रभारी अभनपुर, थाना प्रभारी मुजगहन, थाना प्रभारी गोबरा नवापारा एवं थाना प्रभारी राखी विशेष रूप से उपस्थित
रायपुर में पुलिस मितान कार्यक्रम का भव्य आयोजन
