देश में कोरोना से 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत

PTV BHARAT 19 JUNE 2025  नई दिल्ली। देशभर में कोरोना (Covid-19 Update) के नए वैरिएंट ने काफी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और बीते 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 2 और दिल्ली और केरल में 1-1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत से जनवरी से लेकर अब तक कोरोना से कुल 113 लोगों की मौते हुई हैं। मरने वाली की संख्या में सबसे ज्यादा केरल 36 और फिर महाराष्ट्र 31 है। दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं। देश के 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेश मिलाकर कोरोना के 6483 एक्टिव केस हैं। केरल से सबसे ज्यादा 1384 मामले सामने आए हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *