PTV BHARAT 26 JUNE 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज निधन हो गया है. उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. लेकिन हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और परिवार समेत कई लोगों ने ACI अस्पताल पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए.
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन
