PTV BHARAT 27 JUNE 2025 नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष का आखिरकार अंत हो गया और अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने परमाणु साइट्स को हुई क्षति के बारे में बयान दिया है।अराघची ने कहा कि इजरायल के साथ 12 दिनों तक चले युद्ध से ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को हुई क्षति गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा कि जंग के दौरान देश को जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन किया जा रहा है।सरकारी मीडिया से बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के विशेषज्ञों द्वारा क्षति का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अब क्षतिपूर्ति की मांग और उसे प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा को देश के कूटनीतिक एजेंडे में महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक के रूप में रखा गया है।”अब्बास अराघची ने कहा कि ये क्षति गंभीर हैं और विशेषज्ञ अध्ययन और राजनीतिक निर्णय लेने का काम भी चल रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि सहयोगी इजरायल के समर्थन में ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों ने ईरान के परमाणु साइट्स को नष्ट कर दिया।
ईरान का कबूलनामा ‘न्यूक्लियर साइट्स को हुआ गंभीर नुकसान’
