कुमार विश्वास और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पद्मश्री कविराज सुरेंद्र दुबे को दिया कंधा

PTV BHARAT 27 JUNE 2025   रायपुर। कुमार विश्वास और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पद्मश्री कविराज सुरेंद्र दुबे को कंधा दिया। मारवाड़ी श्मशान घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कुमार विश्वास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र दुबे का जाना प्रदेश की बड़ी क्षति है, वे छत्तीसगढ़ की बात दमदारी से रखते थे। बता दें कि शब्दों के इस जादूगर के लिए एक ‘अभिनंदन ग्रंथ’ तैयार किया जा रहा था। जिसमें उनके जीवन, लेखनी, संघर्ष और स्मृतियों को सहेजने की कोशिश की जा रही थी। प्रकाशक सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले चार महीनों से इस ग्रंथ पर काम चल रहा था, जिसमें उनके पिता गर्जन सिंह दुबे, पुत्र डॉ. अभिषेक दुबे और खुद सुरेन्द्र दुबे की दुर्लभ रचनाएं, तस्वीरें और पत्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *