PTV BHARAT 28 JUNE 2025 नई दिल्ली। कुछ साल पहले तक पासपोर्ट होना अपने आप में एक बड़ी बात थी। ज्यादातर हवाई यात्रा करने वाले लोग ही पासपोर्ट बनवाने की जहमत उठाते थे। मगर अब हर किसी के पास पासपोर्ट होना बेहद आम बात है। हवाई यात्रा से लेकर निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट बेहद मददगार साबित होता है। यही वजह है कि देश में पासपोर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।वहीं, पासपोर्ट का डेटा सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने भी पासपोर्ट 2.0 जारी करने का फैसला किया है। 24 जून 2025 को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी पासपोर्ट सेवा 2.0 लॉन्च किया है, जिससे पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है।पासपोर्ट के लिए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है। डिजिटल दुनिया के इस युग में सरकार ने ई-पासपोस्ट (पासपोर्ट 2.0) जारी करना भी शुरू कर दिया। ई-पासपोर्ट में चिप लगी है और यह टेंपर प्रूफ भी है।
विदेश मंत्री ने लॉन्च की पासपर्ट सेवा 2.0
