हीरापुर जरवाय में 60 एकड़ मे हो रही अवैध प्लॉटिंग पर रोक, FIR दर्ज

PTV BHARAT 29 JUNE 2025    रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप और एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता सहित रायपुर नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रो स्वप्निल अग्रवाल पिता चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम रायपुर से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *