PTV BHARAT 29 JUNE 2025 कोलकाता। साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय युवती के साथ हुआ गैंगरेप मामला लगातार चर्चा में है। घटना के मुख्य आरोपी के तार सत्तारूढ़ तृणमूल पार्टी (TMC) से जुड़ रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ TMC इस घटना से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ TMC के विधायक मदन मित्रा ने पीड़िता पर ही विवादित टिप्पणी कर दी है। TMC विधायक मदन मित्रा का कहना है कि अगर पीड़िता कॉलेज न गई होती तो इतना सबकुछ नहीं होता। इस बयान के बाद मदन मित्रा की हर तरफ थू-थू होने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई पेश की है।
लॉ कॉलेज गैंगरेप : अगर पीड़िता कॉलेज न गई होती तो इतना सबकुछ नहीं होता- TMC विधायक मदन मित्रा
