PTV BHARAT PTV BHARAT 29 JUNE 2025 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 123वां एपिसोड जारी हो गया है। देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरु हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। योग अब सशक्तिकरण का जरिया बन गया है। पीएम मोदी ने कहा, “21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत 10 साल पहले हुई थी। इन 10 सालों में हर साल उसकी परंपरा पहले से ज्यादा भव्य होती गई है। यह दर्शाता है कि ज्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं।”पीएम मोदी ने कहा, “धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती हैं। जितने लोग यात्रा में जाते हैं, उससे ज्यादा लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है। हिंदू, बौद्ध, जैन परंपरा में कैलाश को श्रद्धा का केंद्र माना गया है। जब कोई तीर्थयात्रा पर जाता है तो एक भाव मन में आता है, चलो बुलावा आया है।” यही भाव हमारी धार्मिक यात्राओं की आत्मा है। ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ प्रभु से जुड़ने का माध्य है। उन्होंने ये भी बताया, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ यानी WHO ने भारत को Trachoma free घोषित कर दिया है। अब भारत Trachoma मुक्त देश बन चुका है। ये उन लाखों लोगों की मेहनत का फल है, जिन्होंने बिना थके, बिना रुके, इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। ये सफलता हमारे हेल्थ वर्कर्स की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 123वां एपिसोड जारी
