अग्रवाल समाज की श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा योजना लाॅंच जरूरतमंदों को राशन में मिलेगी पचास फीसदी की छूट

PTV BHARAT PTV BHARAT 30 JUNE 2025     पितृ देव, समाजवाद के प्रथम प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन* की अवधारणा “एक ईंट-एक रुपया” से प्रेरित होकर, *छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन* द्वारा *श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा* योजना आज से रायपुर में शुरू की जा रही है। यह विचार,समूह में चर्चा शुरू करते ही दान दाताओं ने अभितक सम्मिलित रूप से सालाना करीब 15 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिए हैं। उम्मीद है, आगे भी इस योजना के लिए भारी मात्रा में दान दाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। योजना के तहत, समाज के जरूरतमंद परिवारों को *50% कीमत पर प्रतिदिन घरेलू उपयोग की सामग्री* (किराना या राशन) उपलब्ध करवाया जाएगा। बाकी 50% राशि *सांझा चूल्हा परिवार* द्वारा वहन की जाएगी।यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और एकता को दर्शाता है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के विजय अग्रवाल के हाथों इस योजना के फार्म का विमोचन संपन्न हुआ उन्होने बधाई देते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगो को भी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज के लोग खुद्दार होते है इस लिए किसी से मदद मांगने में कतराते है जिसे ध्यान में रखते हुए समाज में सहायता प्राप्त करने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगें। बहीं उन्होने जानकारी दी की ए बी सी डी वेब साईट के जरिए अग्रवाल समाज के व्यापारियों को डिस्कांडंट दिलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *