बैंकों में आईएमपीएस शुल्क, और रेल किराया भी बढ़ेगा’

PTV BHARAT रायपुर/ 30 जून 2025। 1 जुलाई 2025 से रेल्वे और बैकिंग सहित कई सेवाओं के दर में हो रहे वृद्वि को भाजपा सरकार का जन विरोधी निर्णय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार का फोकस केवल जनता से वसूली पर है, इस सरकार में जब बजट सत्र चलता है तो आम जनता महंगाई बढ़ने के डर से सहमी हुई रहती है, अब तो हर तिमाही का स्वागत महंगाई वृद्धि के नए नए तरीकों से हो रही है। आज 2025-26 की पहली तिमाही खत्म हो रही है और कल 1 जुलाई से सरकार के द्वारा कई सेवाएं महंगी की जा रही है। यात्री सुविधाएं लगातार बाधित हैं, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों का कैंसिल होना जारी है लेकिन ये 1 जुलाई से रेल किराया बढ़ाएंगे, बैंकिंग सेवाओं पर भी वृद्धि की जा रही है। इस लूटेरी सरकार से आम जनता को किसी भी तरह से कोई राहत और रियायत की उम्मीद नही बची है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 1 जुलाई 2025 से बैंकिंग और रेलवे में सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। आइसीआईसी बैंक मेट्रो शहरों में पांच और नॉन मेट्रो में तीन मुफ्त निकासी के बाद अब हर ट्रांजेक्शन पर 23 रुपए शुल्क देना होगा आईएमपीएस पर 2.5 से 15 रुपए तक चार्ज लगेगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे, नॉन एसी क्लॉस में एक पैसा और एसी क्लास में दो पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है, जिसका नुकसान रेलवे यात्रियों को सीधे तौर पर उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *