PTV BHARAT 09 JULY 2025 रायपुर। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं। राजधानी रायपुर में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इतना ही नहीं खारून नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर में भी जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की चेतावनी दी है।
22 जिलों में बारिश नहीं थमेगी, यलो और ऑरेंज अलर्ट
