झमाझम बारिश के चलते शिवनाथ उफान पर

PTV BHARAT 09 JULY 2025   दुर्ग – पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया. वनांचल में झमाझम बारिश के चलते अंबागढ़ चौकी स्थित मोंगरा बैराज लबालब हो गया है. बैराज से शिवनाथ में 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इससे शिवनाथ नदी उफान पर है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीम को भी अलर्ट मोड में रहने निर्देशित किया है. लगातार बारिश से खेत-खलिहान से लेकर छोटी-बड़ी नदियां व रपटा में पानी का बहाव बढ़ गया है. तीन प्रमुख बैराजों में भी पर्याप्त जलभराव हो गया है. इसके चलते लोगों नदी किनारे जाने से बचने और सेल्फी और रील आदि बनाने के लिए खतरा मोल नहीं लेने की गाइडलाइन जारी किया गया है. बता दें कि नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बाद मोहारा सहित शिवनाथ नदी की अन्य घाटों में मंगलवार को सुबह से शाम तक लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *