क्यों नहीं हो रही नितिन लाॅरेंस व अन्य के विरूद्ध एफ.आई.आर के बावजूद गिरफ्तारी?

PTV BHARAT 10 JULY 2025   अजय जाॅन ने पत्रकार वार्ता लेकर  नितिन लाॅरेंस व अन्य के विरूद्ध एफ आई आर होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी दी उन्होने ये भी बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी  नितिन लॉरेंस, श्रीमती रूपिका लारेंस, जयदीप रॉविनसन, विशप एस. के. नंदा विशप अजय उमेश जेम्स तथा विशप वी. के. नायक द्वारा छत्तीसगढ़ डायसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर एवं कूटरचित दस्तावेज के सहारे स्वयं को फर्जी तरीके से वाइस चेयरमैन एवं सचिव बताकर रजिस्टर्ड ट्रस्ट मे ठगी, धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपिये का गबन किया गया है एवं इसके अंतर्गत आने वाली अनुदान प्राप्त स्कूल्स से भी शासकीय रकम का गवन किया गया है. इस तरह से इन लोगों के द्वारा शासकीय कार्यालयों और प्रशासन को गुमराह किया गया है, जिनसे प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति के धोखाधड़ी, कूटरचना एवं पड्यंत्र के अपराध स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं। इस प्रकरण से संबंधित आरोपी रूपिका लारेंस जो नितिन लारेंस की पत्नी है. उसकी अग्रिम जमानत का आवेदन माननीय न्यायालय पंकज कुमार सिन्हा, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पी.ए.) एक्ट, रायपुर (छ.ग.) द्वारा जमानत याचिका क्रमांक 1768/2025 है दिनांक 26/06/2025 को खारिज किया जा चुका है। नितिन लारेंस और जयदीप रॉबिंसन एक आदतन अपराधी है. पूर्व में इन दोनों के द्वारा विलासपुर स्थित जेकमेन मेमोरियल हास्पिटल जो राज्य शासन के अधिनीस्थ स्टे प्राप्त संपत्ति है, हास्पिटल परिसर में वलातपूर्वक घूसकर तोडफोड किया गया था जिस पर प्रशासन की ओर से नितिन और जयदीप के प के खिलाफ FIR कराया गया था जिसका FIR क्रमांक प्र.सू.रि.स. 0801 दिनांक 29/08/2024 धारा BNS 3 (5), 324, 329 है। अतः इस FIR को रद्द कराने के लिए नितिन लारेंस और जयदीप रॉबिंसन के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय विलासपुर छ. ग. में CRMP No. 1530 of 2025 के अंतर्गत पिटिशन लगाया गया था जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 25/06/2025 को खारिज कर दिया गया है। रायपुर शहर के प्रख्यात स्कूल सालेम इंग्लिश स्कूल के कर्मचारियों के अनुसार लगभग 15 माह का EPF की राशि वेतन से काटा गया है परन्तु PF खाते में जमा नहीं किया गया है। यह कर्मचारी विरोधी व अपराधिक कृत्य है. बिलासपुर के बर्जेस इंग्लिश स्कूल में भी लगातार आर्थिक अपराध व भ्रष्टाचार जारी है। उन्होने ये भी बताया कि उपरोक्त अपराध गंभीर, संज्ञेय एवं गैर-जमानती प्रकृति के हैं, तथापि घटना के पंजीयन के अनेक दिन बीत जाने के पश्चात भी अपराधी खुलेआम घूम रहे है तथा शिकायतकर्ता एवं परिवार के लोगों को आरोपियों द्वारा अलग अलग माध्यमों से डराया धमकाया जा रहा है जिससे लोग भयभीय है आरोपियों के खिलाफ डर की वजह से लोग मुंह बंद किये हुए हैं, आवाज उठाने पर समाज के लोगों को सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाता है विगत समय पर 35 परिवारों को समाज से बहिष्कृत किया गया है। उक्त आरोपियों के गिरफ्तारी न होने की वजह से ट्रस्ट के अंतर्गत स्थित शासकीय अनुदान प्राप्त एवं मिशन स्कूल्स में घूम घूम कर आरोपियों साक्ष्य मिटाने का कार्य निरंतर किए जा रहे है एवं आरोपियों द्वारा बलातपूर्वक स्कूल्स संचालन वर्तमान मे जारी है, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिससे प्रकरण की निष्पक्षता एवं प्रभावशीलता पर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न हो रहे हैं। इनके उक्त आरोपियों के अपराधों की सूची एवं जानकारी लिखित में मुमख्यमंत्री को भी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विदेश भागने की तैयारी भी कर रहे हैं। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व आरोपी पक्षों के द्वारा भी पत्रकार वार्ता ले कर इसे झूठा करार देते हुए एफ आई आर में फसानें की बात कही गई भी बहरहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा,लेकिन अभी दोनो पक्ष पत्रकार वार्ता लेकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *