सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के बाद चुनाव आयोग ने किया साफ, राशन कार्ड पर विचार के दिए संकेत

PTV BHARAT 10 JULY 2025   नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही चुनाव आयोग से बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान मांगे जाने वाले दस्तावेजों में आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को शामिल करने पर विचार करने के लिए कहा है जबकि हकीकत यह है कि वह पहले से ही सत्यापन के जुडे गणना फार्मों के साथ आधार व मतदाता पहचान पत्र का ब्यौरा मतदाताओं से मांग रहा है।यह बात अलग है कि इसके साथ ही वह अब तक ग्यारह अन्य दस्तावेजों की सूची में से किसी एक की मांग भी कर रहा है। देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद चुनाव आयोग आधार और मतदाता पहचान पत्र मुहैया कराने वाले मतदाताओं को दूसरे दस्तावेजों को देने से राहत देता है या वह अपनी मांग जारी रखता है।वैसे भी आयोग ने उसे ऐसा करने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान मांगे जाने वाले दस्तावेजों में राशन कार्ड को भी शामिल करने पर विचार करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *