धर्म की आड़ में धोखा, ऑपरेशन कालनेमि 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, एक बांग्लादेशी

PTV BHARAT 12 JULY 2025 एजेंसी  देहरादून। देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ व्यापक स्तर पर आपरेशन कालनेमि शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद देहरादून पुलिस तुरंत एक्शन मोड पर आ गई है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक समेत 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार किए। ये सभी विभिन्न क्षेत्रों में साधु का वेश धारण कर महिलाओं और बुजुर्गों को गुमराह कर रहे थे। बांग्लादेशी नागरिक के संबंध में आइबी भी जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को कार्रवाई की दी। बताया कि अभियान की निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं और उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में सड़क किनारे साधु-संतों का वेश धारण कर बैठे व्यक्तियों से खुद पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *