तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से गैर-हिन्दुओं को तुरंत हटाओ- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार

PTV BHARAT 12 JULY 2025 एजेंसी  तिरुमला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में गैर-हिन्दुओं की नियुक्ति पर सख्त आपत्ति जताई है। अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुमला मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सवाल उठाया कि जो भगवान पर विश्वास नहीं रखते हैं, उन्हें मंदिर में नौकरी क्यों दी जा रही है।? उन्होंने TTD प्रशासन से तत्काल गैर-हिन्दुओं को हटाने की मांग की है। बंदी संजय कुमार ने कहा, “टीटीडी एक पवित्र हिन्दू धार्मिक संस्था है और यहां सिर्फ उन्हीं को काम पर रखना चाहिए जो हिन्दू धर्म में विश्वास रखते हैं।” उन्होंने दावा किया कि तिरुमला में एक हजार से ज्यादा गैर-हिन्दू कर्मचारी कार्यरत हैं जो धर्म और परंपराओं का पालन नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *