पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED का छापा

PTV BHARAT 18 JULY 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटले की आंच अब सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आ पहुंची है। शुक्रवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास स्थान पर दबिश दी है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर दी है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का आबकारी घोटाला अब 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ का हो गया है। मामले में एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। ईडी टीम ने मंगलवार को होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के भिलाई स्थित निवास के साथ-साथ होटल और कई अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। बता दें कि छापेमारी के दौरान विजय अग्रवाल के जुड़े गोवा और दिल्ली के ठिकानों पर भी टीम ने दबिश दी थी। जिसमें ईडी को 70 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे। होटल कारोबारी विजय अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अब शुक्रवार को सुबह तड़के ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापा मार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *