PTV BHARAT 18 JULY 2025 एजेंसी नई दिल्ली। कंपनी के खाते में सिर्फ एक लाख रुपये होने के बावजूद 58 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा करने के मामले में ईडी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल कर दी है। यह पहली बार है, जब किसी जांच एजेंसी ने वाड्रा के खिलाफ आपराधिक मामले में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ईडी ने वाड्रा पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है। ईडी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 83 स्थित शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ जमीन खरीदने के लिए वाड्रा ने एक भी पैसा नहीं दिया और बाद में उसका लैंड यूज बदलवाने के बाद डीएलएफ को 58 करोड़ में बेच दिया।
ED ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आपराधिक मामले में चार्जशीट दाखिल की
