जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने का रास्ता साफ

PTV BHARAT 19 JULY 2025 एजेंसी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए सभी राजनीतिक दल एकमत हैं। इससे संसद के आगामी मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस वर्ष मार्च में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर आग लगने की घटना हुई थी इस दौरान अधजले नोटों से भरी बोरियां बरामद हुई थीं। उस समय जस्टिस वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। उनको बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेज दिया गया, लेकिन उन्हें कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि वह प्रस्ताव पर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि संसद का सर्वसम्मत रुख सामने आ सके। महाभियोग प्रस्ताव पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *