PTV BHARAT 06 AUGUST 2025 एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अगले महीने अपना शताब्दी समारोह मनाने जा रहा है। 27 सितंबर 2025 के दिन RSS को अस्तित्व में आए 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर RSS भव्य आयोजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई लोगों को बुलाया जाएगा। हालांकि, RSS की गेस्ट लिस्ट में 3 देशों का नाम शामिल नहीं है। 100वें शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए RSS ने पाकिस्तान, तुर्किये और बांग्लादेश को निमंत्रण नहीं दिया है। 26 अगस्त 2025 को सरसंघसंचालक मोहन भागवत नई दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक करेंगे। इस बैठक में शताब्दी समारोह की तैयारियों समेत गेस्ट लिस्ट पर भी समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि समेत खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां भी इस समारोह में शिरकत करेंगी RSS प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के अलावा कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली में होने वाली यह तीन दिवसीय बैठक रोज शाम को 5:30 शुरू होगी, जिसमें ‘पंच परिवर्तन’ पर चर्चा होगी।
RSS के पांच प्रण
- सामाजिक समरसता
- कुटुंब प्रबोधन
- पर्यावरण संरक्षण
- स्वदेशी आचरण
- नागरिक कर्तव्य
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर के अनुसार, शताब्दी समारोह के लिए मेहमानों की सूची को 17 मुख्य भागों और 138 उपश्रेणियों में बांटा गया है। सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, खेल, कला और मीडिया जगत से कई लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल होंगे।

