PTV BHARAT 09 AUGUST 2025 एजेंसी नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि उसे बिहार में मतदाता सूची के मसौदे के संबंध में किसी भी राजनीतिक दल से एक भी दावा या आपत्ति नहीं मिली है। चुनाव आयोग ने कहा, “दावों और आपत्तियों की अवधि शुरू होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से एक भी दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।” मसौदा मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए दावे और आपत्तियां पेश करने के लिए खिड़की 1 अगस्त को खोली गई थी। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर जारी डेली बुलेटिन में चुनाव आयोग ने कहा कि हालांकि, आज तक मसौदा सूची के संबंध में चुनाव आयोग को मतदाताओं से सीधे तौर पर 7,252 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 18 साल या उससे अधिक उम्र के नये मतदाताओं से 43,000 फॉर्म मिले हैं।
SIR पर किसी दल ने नहीं दर्ज कराई आपत्ति – चुनाव आयोग
