पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

PTV BHARAT 15 AUGUST 2025  एजेंसी नई दिल्ली। Independence Day 2025: देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी लगातार आज 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मेड इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर पर मिशन मोड में काम किया जा रहा है।प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सेमीकंडक्टर पर मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। इस साल के अंत तक भारत में लोगों द्वारा निर्मित मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आने वाले समय में सेमीकंडक्टर का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले 30-40 साल तक सेमीकंडक्टर से जुड़ी फाइलें अटकी रहीं। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आईटी और डेटा का समय है। स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होना समय की मांग है। काम में हमारी क्षमता का परिचय होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म हैं, हमने दुनिया को साबित कर दिया है, हमारा यूपीआई प्लेटफॉर्म दुनिया को चकित कर रहा है। हमारे पास क्षमता है। 50 प्रतिशत वास्तविक समय का लेन-देन भारत में हो रहा है। हमें किसी पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है, मुझे आप पर भरोसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किला की प्रचीर से एक बड़ा एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस दीवाली देश के लोगों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दूंगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली पर भारी मात्रा में जीएसटी की दरें कम होंगी। पीएम मोदी ने कहा कि इससे लोगों को सीधा फायदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है। इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *