संघ में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता – रामनाथ कोविंद

PTV BHARAT 02 OCT 2025 मुंबई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में किसी भी प्रकार की अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव नहीं होता। इस संबंध में फैली निराधार भ्रांति को दूर करने की आवश्यकता है। पूर्व राष्ट्रपति गुरुवार को नागपुर में आरएसएस के परंपरागत विजयादशमी समारोह को संबोधित कर रहे थे। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वह इस समारोह में मुख्य अतिथि थे। स्वयं अनुसूचित जाति से आने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने वर्ष 2001 में लाल किला परिसर में आयोजित ‘दलित संगम रैली’ का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि उस समय मैं अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। तब अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे। देश में बहुत से लोग संघ परिवार तथा अटल जी पर दलित विरोधी होने का दुष्प्रचार करते रहते थे। उस रैली को संबोधित करते हुए अटल जी ने उद्घोष किया था कि हमारी सरकार दलितों, पिछड़ों और गरीबों की भलाई के लिए बनी है। हमारी सरकार मनुस्मृति के आधार पर नहीं, बल्कि भीम स्मृति के आधार पर काम करेगी। भीम स्मृति अर्थात भारत का संविधान। उन्होंने यह भी कहा कि हम भीमवादी हैं, अर्थात आंबेडकरवादी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *