PoK भारत का एक कमरा है, उसे वापस लेकर रहेंगे – मोहन भागवत

PTV BHARAT 05 OCT 2025 एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत के घर का एक कमला बताया, जिस पर अजनबी लोग कब्जा कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह कमरा भारत का हिस्सा है और इसे एक दिन वापस लेना ही होगा। मध्यप्रदेश के सतना में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, “पूरा भारत एक घर है। लेकिन हमार घर का एक कमरा, जहां हमारी मेज, कुर्सी और कपड़े रखे थे उसे किसी ने कब्जा लिया है। एक दिन हमें उसे वापस लेना ही होगा।” उनके इस बयान पर वहां मौजूद सभी लगोों ने जोरदार तालियां बजाईं। कार्यक्रम में मौजूद सिंधी समाज के लोगों का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा, “बहुत से सिंधी भाई बैठे हैं, मुझे बहुत खुशी है। वे पाकिस्तान नहीं गए थे, बल्कि अखंड भारत में ही थे। हालात ने हमें यहां लाकर बैठा दिया, वरना हमारा वह घर और यह घर अलग नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *