विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है

PTV BHARAT 16 OCT 2025 एजेंसी नई दिल्ली। जब से डोनल्ड ट्रंप ने दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से भारत को लेकर उनकी तरफ से दिए जा रहे एक के बाद एक बयान पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को असहज किये हुए है। इस कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने यह दावा कर दिया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह आश्वासन भारतीय प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले उनके साथ हुई बातचीत में दिया है। जबकि भारत सरकार की तरफ से ना तो मोदी और ट्रंप के बीच किसी बातचीत का ब्यौरा गुरुवार दोपहर तक जारी किया गया है और ना ही इस बारे में कोई सूचना है कि रूस से तेल खरीद में कमी कर दी गई है। मीडिया के साथ वार्ता में ट्रंप की तरफ से कही गई इस बात पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक सधी हुई प्रतिक्रिया जरूर जताई है लेकिन इसमें ट्रंप-मोदी के बीच वार्ता या रूसी तेल खरीद में कटौती की कोई बात नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी सतत प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इस उद्देश्य पर आधारित हैं।” उन्होंने कहा, “भारतीय ऊर्जा नीति की दो लक्ष्य हैं, स्थिर ऊर्जा मूल्य और उनकी सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना। इसमें विभिन्न स्रोतों से ऊर्जा की खरीद करना और ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करना शामिल है। जहां अमेरिका का संबंध है, हमने कई वर्षों से वहां से अपनी ऊर्जा खरीद को बढ़ाने का प्रयास किया है। पिछले दशक में लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *