सबरीमाला के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाल-बाल बचीं

PTV BHARAT 22 OCT 2025 एजेंसी  नई दिल्ली – सबरीमाला के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला है। यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सड़क के रास्ते पंबा के लिए रवाना हो गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *