PTV BHARAT 24 OCT 2025 एजेंसी नई दिल्ली – बिहार की चुनावी रैली में जाने से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र का वर्चुअल माध्यम से वितरण करते हुए कहा कि युवाओं का सशक्तीकरण भाजपा-एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति का दावा करते हुए पीएम ने युवाओं को अपने अंदाज में प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हम भारत के युवा सामर्थ्य को भारत की बड़ी ताकत मानते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को आयोजित 17वें पीएम रोजगार मेले का वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार रोशनी का त्योहार दीवाली आप सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आया है। उत्सवों के बीच पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलना यानी उत्सवों का उल्लास और सफलता की डबल खुशी। ये खुशी आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को मिली है।
17वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र
