PTV BHARAT 09 NOVEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में हिंदू होने का मतलब बताया। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि आरएसएस कानूनी प्रामाणिकता और क्या यह अपनी इच्छा से या कानूनी बाध्यताओं से बचने के लिए अपंजीकृत है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘कई चीजें बिना पंजीकरण के मौजूद हैं, और यहां तक कि हिंदू धर्म भी पंजीकृत नहीं है।’ दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह बयान रविवार को बेंगलुरु में आयोजित “संघ की 100 वर्ष यात्रा: नए क्षितिज” कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान दिया। उन्होंने आरएसएस को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर कहा कि इस प्रश्न का उत्तर कई बार दिया जा चुका है। जो लोग ऐसे प्रश्न उठाना चाहते हैं, वे उन्हें दोहराते रहते हैं, और हमें उत्तर देते रहना होगा। यह पहली बार नहीं है जब यह मुद्दा उठाया गया है।
‘हिंदू धर्म भी पंजीकृत नहीं…’-RSS प्रमुख मोहन भागवत
