PTV BHARAT 12 NOVEMBER 2025 एजेंसी मथुरा- दिल्ली में हुए कार विस्फोट के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण भूमि सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें लखनऊ व आगरा से एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी, चार एसपी के साथ पुलिस मुख्यालय व शासन की तरफ से अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने फेस स्कैनर, बैग स्कैनर, रोड ब्लाकर, बोलार्ट, टायर किल्लर समेत कई तकनीक को सुरक्षा में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में सोमवार पौने सात बजे हुए कार विस्फोट के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में आ गई हैं। कार विस्फोट के दूसरे दिन मंगलवार सुबह एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, लखनऊ से एडीजी आइबी विनीता शर्मा, आइजी सुरक्षा तरुण गवा, आइजी सीआरपीएफ अनिल कुमार, डीआइजी आगरा पीएसी सतेंद्र कुमार, डीआइजी आगरा जोन शैलेष कुमार पांडेय, एसपी वीआइ आशीष श्रीवास्तव, एसपी ट्रेनिंग एंड सिक्योरिटी उदय शंकर सिंह, एसपी अभिसूचना इंटेलीजेंट्स सुकीर्ति माधव के साथ पुलिस मुख्यालय व शासन की तरफ से अधिकारी मथुरा पहुंच गए।

