PTV BHARAT 13 NOVEMBER 2025 श्रीनगर। दिल्ली के लाल किले के पास हुआ आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन सामने आया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में कहा कि यह बेहद निंदनीय है। कोई भी धर्म निर्दोष लोगों की इतनी बेरहमी से हत्या को जायज़ नहीं ठहरा सकता। इसकी जांच जारी रहेगी, लेकिन हमें एक बात याद रखनी चाहिए, जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है या आतंकवादियों से जुड़ा नहीं है। ये कुछ ही लोग हैं जिन्होंने यहाँ हमेशा शांति और भाईचारे को बिगाड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम जम्मू-कश्मीर के हर निवासी और हर कश्मीरी मुसलमान को एक ही विचारधारा से देखते हैं और सोचते हैं कि उनमें से हर एक आतंकवादी है, तो लोगों को सही रास्ते पर रखना मुश्किल हो जाता है। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन हमें निर्दोष लोगों को इससे दूर रखना चाहिए।”
जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकी नहीं- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
