समाज को संगठित करना जानता है संघ, किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना- भागवत

PTV BHARAT 14 NOVEMBER 2025  एजेंसी जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि विविधताओं को कैसे संभालना है, यह हमें दुनिया को सिखाना है, क्योंकि दुनिया के पास ऐसा तंत्र नहीं है जो भारत के पास है।उन्होंने कहा कि संघ को प्रत्यक्ष अनुभव किए बिना उसके बारे में राय मत बनाइए। संघ से जुड़ने के लिए शाखा में आइए, जो आपको अनुकूल लगे वह काम कर सकते हैं। संघ पूरे समाज को संगठित करना जानता है। संघ किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना है। वह व्यक्ति के निर्माण का काम करता है। भागवत गुरुवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव सम्पन्न और विश्वगुरु बनाना किसी एक व्यक्ति के वश में नहीं है। इस काम में नेता, पार्टी, सरकार, महापुरुष और संघ जैसे संगठन सहायक हो सकते हैं, लेकिन मूल कारण नहीं बन सकते। यह सबका काम है और इसके लिए सबको साथ लेकर चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *