पहली बार प्रादेशिक सेना में शामिल होंगी महिलाएं

PTV BHARAT 17 NOVEMBER 2025  नई दिल्ली। पहली बार प्रादेशिक सेना में महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। सेना पायलट परियोजना के तौर पर प्रादेशिक बटालियनों में महिला कैडरों को शामिल करने पर विचार कर रही है। शुरुआत में उनकी भर्ती कुछ बटालियनों तक ही सीमित रहेगी।इस कदम का उद्देश्य सेना में महिलाओं के लिए धीरे-धीरे और अधिक अवसर खोलना है।प्रादेशिक सेना अपने वर्तमान स्वरूप में 18 अगस्त, 1948 को प्रादेशिक सेना अधिनियम के साथ अस्तित्व में आई थी। इसका औपचारिक उद्घाटन नौ अक्टूबर, 1949 को पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *