PTV BHARAT 20 NOVEMBER 2025 एजेंसी गुवाहाटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को असम और पूर्वोत्तर के युवाओं से संगठन के बारे में पूर्वाग्रहों या प्रेरित प्रचार के आधार पर राय न बनाने की अपील की।राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन युवा नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने आरएसएस के सिद्धांतों, आदर्शों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। कहा कि आरएसएस अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन ये चर्चाएं तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित होनी चाहिए।दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों और डिजिटल स्त्रोतों के जरिये संघ के बारे में 50 प्रतिशत से अधिक जानकारी या तो गलत है या अधूरी है। उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा आरएसएस के खिलाफ जानबूझकर गलत सूचना अभियान चलाने का आरोप लगाया।
पूर्वाग्रहों के आधार पर RSS के प्रति राय न बनाएं युवा – मोहन भागवत
