PTV BHARAT 26 NOVEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। हर वर्ष 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है। आज संविधान दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने संविधान के प्रति श्रद्धा को लेकर अपने अनुभव साझा किए है।
पीएम मोदी ने पत्र में अपने राजनीतिक सफर को लेकर कहा कि यह हमारे संविधान की ताकत है जिसने मुझ जैसे व्यक्ति को, जो एक साधारण और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आता है, 24 साल से ज्यादा समय तक लगातार सरकार का मुखिया बना दिया। मुझे आज भी 2014 के वो पल याद हैं, जब मैं पहली बार संसद आया था और लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की सीढ़ियों को छूकर सिर झुकाया था।फिर, 2019 में, चुनाव के नतीजों के बाद, जब मैं संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में गया, तो मैंने सिर झुकाया और सम्मान के तौर पर संविधान को अपने माथे पर लगाया। इस संविधान ने मुझ जैसे कई और लोगों को सपने देखने और उसके लिए काम करने की ताकत दी है।

