PTV BHARAT 01 DECEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की अहम बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सदन में सकारात्मक चर्चा पर सहमति बनी पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि ‘ये सत्र, संसद देश के लिए क्या सोच रही है, संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाए।’ उन्होंने कहा कि ड्रामा करने के लिए जगह बहुत होती है, जिसे करना है वो करता रहे। यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होती है।
यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होती है- पीएम नरेंद्र मोदी
