PTV BHARAT 04 DECEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। गुरुवार शाम पुतिन नई दिल्ली पहुंचेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री निवास जाएंगे, जहां नके सम्मान में रात्रिभोज का भी इंतजाम किया गया है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अन्य सभी मुद्दों पर बगैर किसी एजेंडे के खुलकर बात करेंगे। आइए 10 प्वाइंट में समझते हैं कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात में क्या कुछ खास रहने वाला है?राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात होगी। जहां उनके सम्मान में डिनर का भी इंतजाम किया गया है। यह डिनर अनौपचारिक होने की उम्मीद है, इसमें दोनों नेताओं को शिखर सम्मेलन से पहले खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर व्लादिमीर पुतिन
