आज से तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे PM मोदी

PTV BHARAT 15 DEC 2025 PTV BHARAT 13 DECEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 15 दिसंबर से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी कुल चार दिनों में तीन देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना और इसी के साथ व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।प्रधानमंत्री मोदी की ये यात्रा आज से शुरू हो रही है। 15-16 दिसंबर को पीएम मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 16-17 दिसंबर को पीएम मोगी इथियोपिया के दौरे पर होंगे और अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को वो ओमान सल्तनत का रुख करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *