बंगाल में आज जारी होगी मसौदा मतदाता सूची, कटेंगे 58 लाख से अधिक के नाम

PTV BHARAT 16 DECEMBER 2025 एजेंसी कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी होगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 58,20,898 लोगों के नाम काटकर मसौदा सूची बनेगी। इनमें मृत, लापता, स्थानांतरित व फर्जी मतदाता शामिल हैं। मृत मतदाताओं की संख्या 24,16,852, लापता मतदाताओं की संख्या 12,20,038, स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 19,88,076 और फर्जी मतदाताओं की संख्या 1,38,328 हैं। इसके साथ उन 57,604 लोगों के नाम भी मसौदा सूची में शामिल नहीं रहेंगे, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरा ही नहीं है। मालूम हो कि 27 अक्टूबर, 2025 तक बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 थी, जबकि मंगलवार को 58,20,898 नाम काटने के बाद जो मसौदा सूची जारी होगी, उसमें 7,08,16,631 लोगों के नाम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *