PTV BHARAT नई दिल्ली। भारत के रिश्ते तो समूचे यूरोपीय संघ के साथ मजबूत हो रहा है लेकिन जिस रफ्तार से यहां के देश ग्रीस के साथ रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे हैं वह सबसे उल्लेखनीय है। बुधवार (21 फरवरी, 2024) को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस की पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ शीर्षस्तरीय बैठक हुई जिसमें एक तरफ द्विपक्षीय कारोबार को दोगुना करने का फैसला किया गया तो दूसरी तरफ आपसी सैन्य सहयोग को भी बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनो नेताओं के बीच एक वर्ष के भीतर यह दूसरी बैठक थी। यूरोपीय देशों में अपने कारोबार व उत्पादों की पहुंच बनाने में जुटे भारत के लिए ग्रीस एक प्रमुख प्रवेश द्वार के तौर पर स्थापित हो सकता है। मोदी और मित्सोटाकिस के बीच दोनो देशों के बीच मोबिलिटी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने पर भी बात हुई ताकि वहां भारतीय कामगारों को बेहतर माहौल मिल सके।
भारत और ग्रीस सैन्य-कारोबार सहयोग बढ़ाने को तैयार
