नए साल पर आस्था का सैलाब, देश भर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

PTV BHARAT 01 JANUARY 2026 नई दिल्ली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा है। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक, हर जगह मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।दिल्ली में झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। झंडेवालान मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं। इसी तरह कालकाजी मंदिर में भी भक्तों ने देवी के सामने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। लोधी रोड स्थित साई बाबा मंदिर में भी सुबह की आरती में काफी लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *