शशि थरूर ने मादुरो की गिरफ्तारी पर कहा- यह यूएन चार्टर का उल्लंघन

PTV BHARAT 08 JANUARY 2026 तिरुअनंतपुरम। कांग्रेस सांसद और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन शशि थरूर ने बुधवार को वेनेजुएला में हाल ही में हुए अमेरिकी मिलिट्री आपरेशन पर गहरी चिंता जताई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया।पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी आपरेशन संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय विवादों में बल का इस्तेमाल न करने के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।थरूर ने साफ किया कि हालांकि संसदीय समिति ने अभी तक इस घटना पर औपचारिक रूप से चर्चा नहीं की है, लेकिन भू-राजनीतिक बदलाव की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एक आम नागरिक के तौर पर बोलना जरूरी लगा। उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *