मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रयागराज

PTV BHARAT 10 JANUARY 2026 एजेंसी प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर संतों के साथ गंगा पूजन किया। वह अब यहां से जगदगुरु रामानंदाचार्य के प्राक्टय समारोह में संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने की कामना की। संगम नोज से वह मोटर बोट से वीआइपी घाट के लिए रवाना हो गए, जहां से बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सतुआ बाबा आश्रम के शिविर में रामानन्दाचार्य के पुष्पांजलि समारोह में शामिल होने जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *