PTV BHARAT 15 JANUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, ‘बृहन्मुंबई नगर निगम’ (BMC) के चुनाव आज महाराष्ट्र की राजनीति के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहे हैं। यह चुनाव न केवल मुंबई के भविष्य का फैसला करेंगे, बल्कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के राजनीतिक अस्तित्व की भी अग्निपरीक्षा हैं। महाराष्ट्र की बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के लिए आज वोटिंग हो रही है एकनाथ शिंदे की बगावत और पार्टी के विभाजन के बाद, यह पहला मौका है जब उद्धव ठाकरे अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। मुंबई को शिवसेना का अभेद्य किला माना जाता रहा है, लेकिन इस बार शिंदे गुट और भाजपा की साझा चुनौती ने उद्धव के लिए राह कठिन कर दी है।
महाराष्ट्र की बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के लिए वोटिंग शुरू
