सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज कर दी

PTV BHARAT 16 JANUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें लोकसभा स्पीकर के उन्हें हटाने की मांग वाले प्रस्ताव को स्वीकार करने के फैसले और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे संसदीय पैनल की वैधता को चुनौती दी गई थी। दरअसल, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एससी शर्मा की पीठ ने 8 जनवरी को वर्मा की याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शीर्ष अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों को लिखित जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *